March 5, 2026
कोरबा में दर्दनाक हादसा: मवेशी से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन की मौत

कोरबा में दर्दनाक हादसा: मवेशी से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन की मौत

Jun 23, 2025

कोरबा, 23 जून 2025:

करतला थाना क्षेत्र के सकदुकला मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार तीन रिश्तेदार पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक तेज रफ्तार में मवेशी से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पूजा से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादरखुर्द निवासी सुखसिंह राठिया (46 वर्ष), साधराम राठिया (65 वर्ष) और रामायण राठिया (62 वर्ष), जो आपस में रिश्तेदार थे, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर छातापाठ मंदिर में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

देर शाम वापस लौटते समय उनकी तेज रफ्तार बाइक सकदुकला मुख्य मार्ग पर एक मवेशी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुखसिंह और साधराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामायण को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मवेशियों को सड़कों से हटाने और गौठानों में उनकी उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी से होने वाले खतरों को उजागर कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix