
Korba में ट्रेलर-टैंकर की जोरदार टक्कर, दोनों चालक केबिन में फंसे
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कनबेरी मुख्य मार्ग पर राखड़ से भरे एक ट्रेलर और डीज़ल टैंकर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक अपने-अपने केबिन में बुरी तरह फंस गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक को बाहर निकाला
हादसे की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया। कटर मशीन की मदद से केबिन को काटते हुए दोनों चालकों को बाहर निकाला गया। घायल चालकों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
एक चालक की हालत गंभीर
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि एक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे को मध्यम चोटें आई हैं। हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर अचानक मोड़ को वजह माना जा रहा है।

यातायात बाधित, पुलिस ने हटवाया मलबा
हादसे के बाद मार्ग पर लंबे समय तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



