
Korba में सरकारी जमीन पर बनी फैक्ट्री सील
कोरबा जिले में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से संचालित एक फैक्ट्री को प्रशासन ने सील कर दिया। लंबे समय से चल रहे इस अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को बंद करवाया।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमले की टीम मौके पर मौजूद रही। टीम ने पहले भूमि का सत्यापन किया, जिसके बाद कब्जा हटाने और फैक्ट्री को सील करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति या संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और सरकारी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



