
कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो लोगों की जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। बिलासपुर के तोरवा निवासी गोपाल चंद्र डे (42) और अरुण सेन (36) तातापानी में चल रहे महोत्सव में टेंट के काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद कार में लगी आग
हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घायल अवस्था में कार से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों युवक उसमें फंस गए।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जलती हुई कार देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवकों की जलकर मौत हो चुकी थी।
परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क किया। बुधवार सुबह परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां माहौल बेहद गमगीन रहा। बताया गया है कि गोपाल चंद्र डे के दो बच्चे भी हैं।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन के बेकाबू होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। कार (CG-10-BF-1673) कोरबा के मदनपुर फॉरेस्ट बैरियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



