March 5, 2026
Korba में ओवरटेक विवाद पर ड्राइवर की पिटाई

Korba में ओवरटेक विवाद पर ड्राइवर की पिटाई

Nov 11, 2025

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ओवरटेक करने के मामूली विवाद पर हिंसा का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छह युवकों ने एक ड्राइवर की सरेआम बेल्ट से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, ड्राइवर ने सड़क पर आगे चल रही कार को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी बात पर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते युवकों ने ड्राइवर को घेर लिया और बेल्ट व हाथों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित को छुड़ाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

एफआईआर दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोरबा पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix