
कोरबा में चौकीदार के खाली मकान से चोरी, नकदी और गहने ले उड़े चोर
कोरबा। जिले के खारमोरा क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां चौकीदार के खाली मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

रात के समय हुई सेंधमारी
बताया जा रहा है कि चौकीदार अपने परिवार सहित कुछ दिनों से घर से बाहर था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के समय मकान में सेंधमारी की और अलमारी व अन्य सामानों को खंगालकर नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
सीसीटीवी में 5 संदिग्ध कैद
घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पांच संदिग्ध युवक कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज में सभी संदिग्ध वारदात के समय इलाके में घूमते नजर आ रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।
पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



