March 6, 2026
कोरबा में भाजपा नेता की हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

कोरबा में भाजपा नेता की हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Dec 23, 2025

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े नृशंस हत्या कर दी गई। कार सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने चाकू और टांगी जैसे धारदार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

PMGSY सड़क निर्माण स्थल पर हुआ हमला

यह वारदात आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच ग्राम केशलपुर में हुई। अक्षय गर्ग PMGSY (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने साइट पर मौजूद थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार में सवार तीन लोग मौके पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया।

चाकू-टांगी से किया गया जानलेवा वार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने चाकू और टांगी जैसे धारदार हथियारों से अक्षय गर्ग के सिर, गर्दन, हाथ, पेट और पीठ पर कई वार किए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।

इलाज से पहले तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गंभीर हालत में अक्षय गर्ग को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix