March 5, 2026
Korba में आधी रात 11 लोगों को बंधक बनाकर लूट

Korba में आधी रात 11 लोगों को बंधक बनाकर लूट

Nov 14, 2025

आधी रात घर में घुसे नकाबपोश बदमाश

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां नकाबपोश डकैतों ने एक घर में घुसकर परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बना लिया। बदमाश लगातार परिवार को धमकाते रहे और बोले— “सौम्या चौरसिया का पैसा दो, नहीं तो जान से मार देंगे।” इस धमकी से पूरा परिवार दहशत में आ गया।

परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया

घटना के दौरान डकैतों ने सभी 11 लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया और घर की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने अलमारियों के ताले तोड़े और कीमती सामान व नकदी समेटने लगे।

 

डेढ़ लाख रुपये और जेवरात पर हाथ साफ

डकैत घर से करीब 1.5 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच चुके हैं और जांच जारी है।

‘सौम्या चौरसिया वाला पैसा कहां है?’ पूछते रहे बदमाश

परिवार के अनुसार, पूरी डकैती के दौरान बदमाश एक ही बात दोहराते रहे—
“सौम्या चौरसिया वाला पैसा कहां रखा है? जल्दी निकालो…”
इससे पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों को किस जानकारी के आधार पर यह संदेह था।

पुलिस ने मामला दर्ज किया, कई पहलुओं पर जांच

पुलिस इस घटना को सिर्फ लूट नहीं मान रही, बल्कि यह जांच भी की जा रही है कि कहीं किसी ने परिवार को टारगेट करने के लिए सूचनाएं तो नहीं दीं।
प्राथमिक जांच में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

👉हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix