March 3, 2026
Korba के सतरेंगा Resort में घुसे दो भालू, पर्यटकों में दहशत

Korba के सतरेंगा Resort में घुसे दो भालू, पर्यटकों में दहशत

Sep 6, 2025

Korba जिले के चर्चित सतरेंगा रिसोर्ट में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो भालू अचानक रिसोर्ट के गार्डन क्षेत्र में घूमते नजर आए। वहां मौजूद लोगों ने इस नजारे का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जंगल से रिसोर्ट तक पहुंचे भालू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भालू पास के जंगल से निकलकर सीधे रिसोर्ट परिसर में पहुंच गए और गार्डन में देर तक घूमते और खेलते रहे। महिला कर्मचारियों का कहना है कि रिसोर्ट में अक्सर रात को बिजली गुल हो जाती है। ऐसे समय में भालू गार्डन क्षेत्र में आ जाते हैं। यही कारण है कि महिलाएं शाम 6 बजे के बाद गार्डन की गतिविधियां बंद कर देती हैं।

 

खतरे से चिंतित पर्यटक

स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। जंगली जानवर पहले भी कई बार रिसोर्ट और आसपास की बस्तियों में दिखाई दे चुके हैं। पर्यटकों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

वन विभाग की सफाई और अपील

 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में भालुओं की संख्या अधिक है। वे अक्सर भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी क्षेत्रों तक आ जाते हैं। पर्यटकों द्वारा फेंके गए खाने-पीने के सामान की वजह से भी भालू शाम होते ही आकर्षित होकर रिसोर्ट की ओर चले आते हैं।

 

वन विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही गश्त बढ़ाने और सुरक्षा इंतज़ाम कड़े करने का आश्वासन दिया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix