March 6, 2026
Korba: कटघोरा में प्रार्थना सभा को लेकर बवाल, हिंदू संगठन और ईसाई समुदाय आमने-सामने

Korba: कटघोरा में प्रार्थना सभा को लेकर बवाल, हिंदू संगठन और ईसाई समुदाय आमने-सामने

Dec 15, 2025

खेत में आयोजित सभा पर धर्मांतरण के आरोप, थाने तक पहुंचा मामला

जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में ईसाई समुदाय की प्रार्थना सभा को लेकर जमकर विवाद हो गया। सुतर्रा गांव में आयोजित इस सभा को लेकर हिंदू संगठनों और ईसाई समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विवाद बढ़ने पर मामला थाने तक पहुंच गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

खेत में लगाया गया था पंडाल
जानकारी के अनुसार सुतर्रा गांव में ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा एक खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा का नेतृत्व पास्टर बजरंग जायसवाल कर रहे थे। सभा के दौरान गांव के अन्य लोगों ने आयोजन पर आपत्ति जताई।

धर्मांतरण के लगाए गए आरोप
हिंदू संगठनों और कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसी आरोप को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

सरपंच की शिकायत पर जांच शुरू
गांव के सरपंच द्वारा मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix