March 3, 2026
Korba के बुका डैम में डूबने से युवक की मौत: 24 घंटे बाद मिला शव, दोस्तों ने की थी बचाने की कोशिश

Korba के बुका डैम में डूबने से युवक की मौत: 24 घंटे बाद मिला शव, दोस्तों ने की थी बचाने की कोशिश

Oct 25, 2025

कोरबा जिले के बुका पिकनिक स्पॉट पर मछली पालन के काम में लगे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 24 अक्टूबर की सुबह फाउटिंग हाउस से लौटते समय आशीष मरावी (24 साल) गहरे पानी में गिर गया था। उसका शव 24 घंटे बाद मिला है। 20 फीट गहराई से उसका शव बाहर निकाला गया।

मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है घटना के बाद वहां मौजूद 2 दोस्तों ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


2 दोस्तों ने की थी बचाने की कोशिश

मृतक आशीष रतनपुर के मेलनाडीह खुंटाघाट का रहने वाला था और बुका के कॉटेज हाउस में रहता था। वह महिला समिति द्वारा संचालित मछली पालन इकाई में कार्यरत था।
शुक्रवार की सुबह आशीष अपने दो अन्य साथियों के साथ बुका डैम पर रस्सी के सहारे फाउटिंग हाउस पर काम करने गया था।काम खत्म होने के बाद तीनों कर्मचारी रस्सी के सहारे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक आशीष मरावी की तबीयत बिगड़ी और वह गहरे पानी में गिर गया।

उसे बचाने के लिए उसके दो दोस्तों ने भी पानी में छलांग लगाई, लेकिन आशीष का कुछ पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला, तब इसकी सूचना बांगो थाना पुलिस को दी गई।


20 फीट नीचे मिला शव

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। जिला प्रशासन द्वारा नगर सेवा के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। 8 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद शनिवार की सुबह रेस्क्यू टीम को कांटे के सहारे लगभग 20 फीट नीचे आशीष का शव मिला, जिसे ऊपर खींचा गया।
बांगो थाना प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि आशीष मरावी के साथियों और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के मुताबिक, आशीष की अचानक तबीयत खराब हुई और वह पानी में गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix