
कोरबा के बांगो बांध में पानी का संकट खत्म, Catchment Area लबालब
सितंबर के भादो महीने में पड़ोसी कोरिया और सूरजपुर जिले में लगातार भारी बारिश के चलते बांध का कैचमेंट क्षेत्र पूरी तरह लबालब हो गया है। जल स्तर 358.10 मीटर पर पहुंच गया है जो खतरे के निशान के बेहद करीब है| खतरे के निशान पर पहुंचा जल स्तर, गेट खोलकर 32,420 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मिनीमाता बांगो बांध के भरने का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है|

बांध के गेट खोले, नदी में छोड़ा गया पानी
गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे, जल स्तर खतरे के करीब पहुंचते ही प्रशासन ने बांगो बांध के चार गेट खोल दिए हैं। यहां से हर सेकंड 23,420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। इसी के चलते शहर की निचली बस्तियों को अलर्ट कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह तैनात है।
हाइडल प्लांट में फुल लोड बिजली उत्पादन
बांध के पानी से हाइडल प्लांट की तीनों इकाइयां फुल लोड पर चल रही हैं और 120 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। बांगो हाइडल प्लांट से अलग से 9,000 क्यूसेक पानी भी हसदेव नदी में छोड़ा गया है।
हसदेव बराज और स्थानीय स्थिति
लगभग आठ घंटे बाद यह पानी दर्री के हसदेव बराज में पहुंच गया जहां भी पानी का स्तर बढ़ रहा है। बराज के दो गेट खोलकर 17,325 क्यूसेक अतिरिक्त पानी नदी में छोड़ा गया है। कोरिया, सूरजपुर और कोरबा जिले की तहसील क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के चलते बांगो बांध में कुल भराव 90.71% तक पहुंच गया है।

प्रशासन सतर्क, बस्तियों में अलर्ट
जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जल स्तर कम होते ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। फिलहाल, प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय लोग बांध व नदी के किनारे पूरी तरह सतर्क हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



