
Korba हाईवे पर युवक से मारपीट, पैसे और मोबाइल लूटा
कोरबा। बिलासपुर-उरगा भारतमाला हाईवे पर सोमवार शाम एक युवक के साथ लूट और मारपीट की घटना सामने आई है। 5-6 बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा, उसका मोबाइल, नगदी और कान की बाली लूट ली। यही नहीं, बदमाशों ने उसे जबरन फोन पे के माध्यम से भी रकम ट्रांसफर करवाया। पिटाई के बाद जब युवक अर्धमरा हो गया, तो आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हाईवे क्षेत्र में इस तरह की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



