
कोरबा: डांस देखने गए युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव
सक्ती से कोरबा पहुंचा था युवक
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सक्ती जिले के नगरदा गांव निवासी 35 वर्षीय सुखदेव केवट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुखदेव अपने दोस्तों के साथ सक्ती से कोरबा डांस कार्यक्रम देखने आया था।

ढाबे पर बाइक से उतरकर पी रहा था सिगरेट
बताया जा रहा है कि डांस देखने के बाद युवक दोस्तों के साथ बाइक से लौट रहा था। रास्ते में एक ढाबे के पास बाइक से उतरकर वह सिगरेट पीने लगा। इसी दौरान वह अपने साथियों से अलग हो गया। कुछ समय बाद उसका शव संदिग्ध हालत में मिला।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। आसपास के लोगों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


