March 2, 2026
Korba:  पत्नी की हत्या करने के बाद ट्रक ड्राइवर ने  फांसी लगाकर की आमहत्या, गांव में फैली सनसनी

Korba: पत्नी की हत्या करने के बाद ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आमहत्या, गांव में फैली सनसनी

Oct 12, 2025

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के लैगा गांव में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतराम यादव ट्रक चालक था और आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा करता था. शनिवार शाम करीब 6 बजे दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में संतराम ने पत्नी की हत्या कर दी और कुछ देर बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix