March 3, 2026
Korba : 65 वर्षीय महिला से खेत में दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया

Korba : 65 वर्षीय महिला से खेत में दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया

Dec 6, 2025

खेत में काम करने पहुंची बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ खेत में काम करते समय दुष्कर्म की वारदात हुई। महिला पुरैनाखार गांव के पास स्थित अपने खेत में काम करने गई थीं। तभी एक युवक वहां पहुंचा और उसे डराकर जबरन दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी देकर भागा आरोपी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने वारदात के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह भयभीत हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

घर पहुंचकर पीड़िता ने बताई आपबीती

घटना के बाद बुजुर्ग महिला किसी तरह घर पहुंचीं और अपने बच्चों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों ने आरोपी की की जमकर पिटाई

घटना का पता चलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी बसंत मिरी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी बसंत मिरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix