
Korba : 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बालको थाना क्षेत्र के नया रिस्दा भदरापारा में कक्षा 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो छात्रा का शव फंदे पर लटकता मिला। उसे तुरंत फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में शोक
जानकारी के अनुसार, मृतका यामनी यादव (16) अपने मामा तीजराम यादव के घर रहती थी। तीजराम बालको में कार्यरत हैं। यामनी अपनी सहेली के साथ स्थानीय विद्यालय में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत थी। बुधवार सुबह तीजराम काम पर चला गया और घर के बाकी सदस्य अपने कार्यों में व्यस्त थे। दोपहर में जब तीजराम घर लौटा और यामनी के बारे में पूछा तो पता चला कि वह अभी तक कमरे में है। कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



