March 4, 2026
Kondagaon : स्कूल परिसर में संदिग्ध तंत्र-मंत्र गतिविधि, फैली दहशत

Kondagaon : स्कूल परिसर में संदिग्ध तंत्र-मंत्र गतिविधि, फैली दहशत

Dec 17, 2025

कोंडागांव जिले के एक सरकारी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के प्रिंसिपल कार्यालय के ठीक सामने नींबू, सिंदूर, लाल धागा, कटा हुआ नींबू और एक अधूरा पुतला मिला। फर्श पर बनाए गए गोल घेराव में फूल, राख और अन्य सामग्री भी बिखरी पड़ी थी, जिससे तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि की आशंका जताई जा रही है।

सुबह स्कूल खुलते ही सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार ग्राम करंजी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 17 दिसंबर की सुबह जैसे ही प्राचार्य स्कूल पहुंचीं, उन्होंने ऑफिस के सामने संदिग्ध वस्तुएं रखी देखीं। यह दृश्य देखकर स्कूल के शिक्षक, छात्र और अन्य स्टाफ भी सहम गए।

रात में तंत्र पूजा की आशंका

प्राचार्य का कहना है कि यह सामग्री रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रखी गई प्रतीत होती है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जानबूझकर डर का माहौल बनाने या किसी प्रकार की तंत्र पूजा करने के उद्देश्य से यह कृत्य किया है।

शुद्धिकरण कराने की मांग

घटना के बाद स्कूल परिसर में भय का वातावरण बन गया है। शिक्षक और अभिभावकों की ओर से स्कूल परिसर की शुद्धिकरण पूजा कराने की मांग की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों और स्टाफ में फैली आशंका दूर हो सके।

जांच की तैयारी, असामाजिक तत्वों पर शक

मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया है। आशंका है कि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर यह हरकत की है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix