
कोंडागांव में Police – Naxali मुठभेड़, हथियार और साहित्य बरामद
16 अगस्त 2025
कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम नालाझार में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक दल इलाके में सक्रिय है।

इस पर DRG और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम जंगल में पहुंची। नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके से दो हथियार, नक्सली साहित्य और रोजमर्रा का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और इलाके में सुरक्षा मजबूत होगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है क्योंकि हाल के दिनों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गई थीं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



