
Kondagaon: महंगी बाइक और गैजेट्स के शौक ने दो युवकों को कराया गिरफ्तार, Cyber धोखाधड़ी में 72 लाख रुपये का अवैध लेन-देन
साइबर धोखाधड़ी में 72 लाख रुपये का अवैध लेन-देन, पुलिस ने जब्त की BMW बाइक और इलेक्ट्रॉनिक सामान
कोंडागांव। जिले में दो युवकों का महंगी स्पोर्ट्स बाइक और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का शौक उन्हें सलाखों के पीछे ले आया। कोंडागांव पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर अवैध लेन-देन किया और कुल 72,09,424 रुपये का ठगी का खेल रचा।

आरोपियों के कब्जे से जब्त संपत्ति
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक महंगी BMW बाइक (लगभग 3 लाख रुपये), दो iPhone, एक लैपटॉप, तीन अन्य मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक और चेक बुक सहित लगभग 7 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की। यह संपत्ति उनके अवैध कृत्यों का सबूत मानी जा रही है।
मामला कैसे हुआ सामने
मामले की जानकारी के अनुसार, साइबर सेल कोंडागांव को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध पोर्टल (14C MHA) के माध्यम से शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप था कि म्यूल अकाउंट के जरिए अवैध लेन-देन किया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि इस मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल फॉरेंसिक जांच और बैंक ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की पड़ताल जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


