
कोदो चावल खाने से एक ही परिवार के 6 सदस्य बीमार
बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा गांव में रविवार को कोदो चावल का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के छह लोग अचानक बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया है।
शाम होते-होते बिगड़ी सभी की तबीयत
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर परिवार के बसमतीया, देव कुमार, सुनीता, रामबकस, मिस्त्री और आकाश ने भोजन में कोदो चावल खाया था। शाम तक सभी को उल्टियां शुरू हो गईं और तेज चक्कर आने लगे, जिसके बाद परिजनों ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

15 वर्षीय बालक भी शामिल
बीमार पड़े लोगों में 15 साल का एक नाबालिग बालक भी शामिल है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।
प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि
चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है। प्रारंभिक तौर पर कुंदरु की सब्जी को बीमारी का कारण माना जा रहा है, हालांकि सटीक वजह लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



