March 6, 2026
सड़क पर मनोरंजन के साथ सड़क सुरक्षा का ज्ञान, Durg Police ने कठपुतली शो से सिखाए यातायात के नियम

सड़क पर मनोरंजन के साथ सड़क सुरक्षा का ज्ञान, Durg Police ने कठपुतली शो से सिखाए यातायात के नियम

Jan 25, 2026

दुर्ग-भिलाई | ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026’ के अंतर्गत दुर्ग पुलिस आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार नई पहल कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को लगातार दूसरे दिन पुलिस ने कठपुतली शो (Puppet Show) के माध्यम से लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने का संदेश दिया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले जागरूक नागरिकों को पुलिस द्वारा गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम 

दुर्ग पुलिस द्वारा यह विशेष जागरूकता अभियान भिलाई और आसपास के उन क्षेत्रों में चलाया गया जहाँ लोगों की भारी भीड़ जुटती है। यह आयोजन भिलाई के मैत्री गार्डन, सूर्या मॉल, आकाशगंगा और कुम्हारी स्थित ‘बड़े तरिया’ जैसे पर्यटन और व्यापारिक केंद्रों में किया गया।

कठपुतली के माध्यम से संदेश

पारंपरिक कला ‘कठपुतली’ का उपयोग कर पुलिस ने मनोरंजक तरीके से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और रेड लाइट जंप न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताया।  अभियान की सबसे खास बात यह रही कि जो नागरिक हेलमेट पहने हुए या यातायात नियमों का सही तरीके से पालन करते पाए गए, उन्हें पुलिस ने गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया।

अभिनव पहल की सराहना

सड़क सुरक्षा माह के दौरान दुर्ग पुलिस की इस अभिनव पहल को आम जनता द्वारा काफी सराहा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि केवल जुर्माने से नहीं, बल्कि सम्मान और मनोरंजन के माध्यम से लोगों की मानसिकता में बदलाव लाया जा सकता है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix