
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही: 60 लोगों की मौत,
Jammu Kasmir के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी गांव चोसिटी में 14 अगस्त 2025 को भीषण बादल फटने की घटना सामने आई, जिसमें भारी तबाही और जनहानि हुई। शुरुआती प्रशासनिक और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो सीआईएसएफ जवान भी शामिल हैं।

हालांकि, कुछ समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि मृतक संख्या 60 से भी अधिक हो सकती है और 500 से ज्यादा लोग लापता बताए गए हैं। ऐसे आपदा की परिस्थितियों में आंकड़ा लगातार बदलता रहता है, क्योंकि राहत एवं बचाव कार्य अभी भी तेजी से जारी है और मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है।
चोसिटी गांव मचैल माता मंदिर जाने वाले अंतिम मोटरेबल गांव के रूप में जाना जाता है और हादसे के वक्त वहां भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मंदिर के लिए बने लंगर, दुकानें और सुरक्षा चौकी भी तेज़ बहाव के साथ बह गईं। अभी तक करीब 120 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें 38 गंभीर रूप से घायल हैं। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। जम्मू से अतिरिक्त एनडीआरएफ टीमें भी पहुंच चुकी हैं।

हादसा ऐसे समय हुआ जब स्वतंत्रता दिवस के चलते पूरे जम्मू-कश्मीर में रीइन्फोर्स्ड सुरक्षा व्यवस्था लागू थी। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स, स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। राहत सामग्री, मेडिकल टीमें और बचाव उपकरण लगातार प्रभावित क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



