
Raipur : खुले गड्ढे में गिरकर 4 साल की बच्ची की मौत
राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसे में 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मकान मालिक ने सेप्टिक टैंक की सफाई करवाने के लिए घर में गड्ढा खुदवाया था, जिसे खुला छोड़ दिया गया। यही लापरवाही एक मासूम की जान ले गई।

खेलते समय गड्ढे में गिरी बच्ची
घटना मोवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह खुले गड्ढे में गिर गई। गड्ढा गहरा होने के कारण बच्ची को गंभीर चोटें आईं।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद परिजन बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मकान मालिक की लापरवाही सामने आ रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



