
Janjgir Champa : खिलौना पिस्तौल दिखाकर व्यापारी को डराने वाला गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खिलौना पिस्तौल दिखाकर व्यापारी को डराने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खिलौना पिस्तौल से व्यापारी को धमकाया
पुलिस के अनुसार आरोपी ने व्यापारी से पैसे ऐंठने की नीयत से खिलौना पिस्तौल निकालकर उसे डराने का प्रयास किया। व्यापारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।व्यापारी की शिकायत पर जांजगीर थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर तकनीक की सहायता से पुलिस ने आरोपी की पहचान चंडीपारा, पामगढ़ निवासी 25 वर्षीय कन्हैया कश्यप के रूप में की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
बटनदार चाकू और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खिलौना पिस्तौल के साथ एक बटनदार चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इन सामानों को साक्ष्य के रूप में रखा गया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है कि कहीं आरोपी किसी और वारदात में भी शामिल तो नहीं है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



