
थाना खरोरा की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से 45 पौवा शराब जब्त
थाना खरोरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि भण्डारपुरी निवासी रामकुमार धीवर ग्राम सिर्री के डबरी पार में अवैध रूप से शराब बेचने के लिए रखे हुए है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 45 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक पौवा 180 मि.ली., कुल मात्रा 8.1 लीटर, कीमत 4500 रुपये) बरामद की गई।
कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी

आरोपी रामकुमार धीवर (34 वर्ष, भण्डारपुरी सोसायटी पारा, थाना खरोरा) से शराब रखने के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। इसके आधार पर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 513/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त की गई और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षकों का मार्गदर्शन
इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



