
खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया युवक
मुखबिर की सूचना पर दबिश, मोटरसाइकिल सहित शराब जब्त
रायपुर। खरोरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले एक शराब कोचिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, थाना खरोरा को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली थी कि ग्राम मुरा निवासी राजकुमार कोशले अपनी मोटरसाइकिल एक्सल सुपर (क्रमांक CG 04 CX 4296) में अवैध शराब रखकर ग्राम छड़िया पचरी से खरोरा होते हुए मुरा की ओर जा रहा है।

मरर्चुरी के पास दबिश, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार
सूचना मिलते ही थाना खरोरा पुलिस की टीम तस्दीक के लिए तत्काल रवाना हुई। पुलिस ने मरर्चुरी के पास घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार कोशले को उसकी मोटरसाइकिल सहित रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में अवैध रूप से रखी शराब बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



