
खरीदी-बिक्री का गिरा GRAPH , आम लोगों की परेशानी बढ़ी, बिल्डरों को फायदा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 डिसमिल से कम खेती की जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगने के बाद रायपुर जिले में जमीन खरीद-बिक्री का ग्राफ लगातार गिर रहा है।

पहले दिन में करीब 200 से अधिक रजिस्ट्री होती थी, लेकिन अब यह संख्या घटकर इससे भी कम हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे प्लाट (1000 से 2000 वर्ग फुट के) खरीदने वालों को हो रही है, क्योंकि उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है जबकि बिल्डरों के बड़े प्रोजेक्टों को इसका फायदा मिल रहा है।
कारण और स्थिति
छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री पर रोक लगी है, जिससे आम लोग अपनी जरूरत के मुताबिक जमीन नहीं खरीद पा रहे हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा। कई मामले उप-पंजीयकों के छुट्टी पर होने और उनके हस्ताक्षर नहीं होने से अटक गए हैं।
हाउसिंग बोर्ड और आरडीए मामले अटके
हाउसिंग बोर्ड और रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। कई लोग जमीन खरीद चुके हैं लेकिन वह हाउसिंग बोर्ड या आरडीए के नाम पर फॉर्मल नहीं चढ़ी है। ऐसे सैकड़ों मामले अभी भी पेंडिंग हैं। जिला पंजीयक विनोज कोचे ने राजस्व विभाग को पत्र लिखकर समाधान की मांग की है।
अवैध प्लाटिंग जारी, पर धीरे-धीरे कम हुई
पुराना धमतरी रोड, सरोना, विधानसभा, कचना, नवा रायपुर, मंदिरहसौद जैसे इलाकों में अवैध प्लाटिंग का खेल अभी भी जारी है। हालांकि कुछ कमी तो आई है, लेकिन यह पूरी तरह खत्म नहीं हुई।

लगातार छुट्टियों का प्रभाव
सरकारी कार्यालयों में लगातार अवकाश के कारण भी रजिस्ट्री की संख्या कम हुई है। शनिवार-रविवार के अलावा अन्य छुट्टियां, जैसे इस सप्ताह के शुक्रवार, शनिवार, रविवार और आने वाले पितृ पक्ष के कारण खरीदी-बिक्री पर असर पड़ने की संभावना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



