
खड़गांव Police और साइबर टीम की संयुक्त कारवाही बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त
खड़गांव। थाना खड़गांव और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जनजागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में तीन अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई।

पहली कार्रवाई ग्राम खड़गांव में की गई, जहां आरोपी संजू कुमार गायड़े के घर से प्लेन मदिरा 4.680 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 2,080 रुपये है, बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2025, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई ग्राम खरदी में की गई। यहां आरोपी गौरव राजपूत के घर से देशी-विदेशी शराब 22.800 बल्क लीटर जिसकी कीमत लगभग 11,300 रुपये है, जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 66/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।

तीसरी कार्रवाई भी ग्राम खरदी में हुई, जहां आरोपी यशवंत राजपूत के घर से देशी-विदेशी शराब 4.620 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब 1,670 रुपये है, बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 67/2025, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
खड़गांव पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में प्रहलाद वर्मा, रमेश कोरेटी, सुनील राउत, गौतम मौर्य, रेखा ठाकुर, कैलाश मसीह, राजेंद्र नेताम, महेंद्र ध्रुव, अशोक जोगी और महिला सहायक आरक्षक 89 ने विशेष भूमिका निभाई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



