February 1, 2026
Mahasamund में ‘खाकी’ का एक्शन:  एक महीने में 1871 लीटर अवैध शराब जब्त, 128 तस्करों पर गिरी गाज

Mahasamund में ‘खाकी’ का एक्शन:  एक महीने में 1871 लीटर अवैध शराब जब्त, 128 तस्करों पर गिरी गाज

Jan 21, 2026

महासमुंद | जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और निर्माण करने वालों के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ रखा है। पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो पुलिस ने अब तक 128 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 1871 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इसी कड़ी में पुलिस ने ताजा कार्रवाई करते हुए सरायपाली, बसना और कोमाखान क्षेत्रों से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की है।

130 लीटर शराब और 2 बाइक जब्त

पुलिस ने बीते 24 घंटों के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 130 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 71,000 रुपये आंकी गई है।

अलग-अलग प्रकरणों में हुई गिरफ्तारियां

सरायपाली: पुलिस ने झालपाली और माधोपाली के दो युवकों करण अजय और दिनेश सिदार को 50 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। ये दोनों सुपर स्प्लेंडर बाइक (CG 06 GE 4943) से तस्करी कर रहे थे।

सांकरा: ग्राम सावित्रीपुर के भागीरथी कोसरिया को एचएफ डीलक्स बाइक (CG06 K2537) पर 20 लीटर शराब ले जाते हुए पकड़ा गया।

कोमाखान: सुवरमाल क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर लेखन बाई निराला और भीष्मदेव निराला को अलग-अलग पीले जार में भरी 60 लीटर (30-30 लीटर प्रत्येक) महुआ शराब के साथ दबोचा।

सभी आरोपी भेजे गए जेल

पकड़े गए सभी पांच आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। महासमुंद पुलिस का कहना है कि नशा माफियाओं के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस अभियान आगे भी जारी रहेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix