
खाद्य पदार्थ सस्ते होने से 8 साल की सबसे कम दर पर पहुंची महंगाई
नई दिल्ली। जुलाई 2025 में देश में खुदरा महंगाई दर (रिटेल इनफ्लेशन) घटकर सिर्फ 1.55% रह गई, जो पिछले 8 वर्षों में सबसे कम है। मुख्य वजह रही खाने-पीने के सामान की कीमतों में कमी, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक, जुलाई में महंगाई दर 1.55% पर आ गई है। यह लगातार आठवां महीना है जब महंगाई कम चल रही है। इससे पहले 2017 में खुदरा महंगाई दर 1.54% दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल मानसून ठीक रहने और जरूरी सामानों की आपूर्ति बेहतर होने से बाजार में चीजें सस्ती हुईं।
2025 में अब तक महंगाई दर औसतन 2.10% रही है, जबकि पिछले साल 2024 में यही दर 4.28% थी। खाद्यान्न, सब्जी और दाल जैसी रोजमर्रा के सामान के दाम गिरने से लोगों के बजट पर बोझ कम हुआ है।

वहीं, अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अगर सरकार और RBI ने इसी तरह महंगाई पर नियंत्रण बनाए रखा, तो बाजार में स्थिरता बनी रहेगी और आम लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल उद्योगों और बाजार में भी सकारात्मक माहौल बना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



