
NH-30 की बदहाली के खिलाफ केशकाल बंद, सड़क सुधार की मांग पर कारोबार ठप
कोंडागांव। केशकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) की खराब हालत से नाराज़ नागरिकों और व्यापारियों ने आज पूरा नगर बंद रखा। जर्जर सड़क, धूल और गड्ढों से परेशान लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए शहर में सभी व्यावसायिक गतिविधियाँ पूरी तरह ठप कर दीं।
सुबह से था सब बंद
सुबह से ही बाज़ार, दुकानदार, होटल, चाय ठेले, पान दुकानें तक बंद रहे। नागरिकों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि न चलना संभव है, न वाहन चलाना। धूल से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएँ बढ़ गई हैं।

कई महीनों से की जा रही सड़क मरम्मत की मांग
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि महीनों से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द मरम्मत कार्य शुरू न हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



