
केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के करही गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर की केरल में बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामनारायण बघेल (40) के रूप में हुई है, जो करीब एक सप्ताह पहले रोज़गार की तलाश में केरल के पलक्कड़ जिले गया था।

बांग्लादेशी समझकर किया गया हमला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रामनारायण को बांग्लादेशी नागरिक समझ लिया और इसी गलतफहमी में उस पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। पिटाई इतनी गंभीर थी कि इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।
आधार कार्ड से हुई पहचान
केरल पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की और सक्ती पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि 17 दिसंबर को उसकी मौत हुई, जिसके बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों की मांग—गांव तक पहुंचे शव
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने प्रशासन से शव को केरल से छत्तीसगढ़ लाकर गांव तक पहुंचाने की मांग की है, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

जांच में जुटी पुलिस
केरल पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



