February 1, 2026
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह का बड़ा आरोप, राहुल और तेजस्वी पर मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करने का अभियान चलाने का आरोप

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह का बड़ा आरोप, राहुल और तेजस्वी पर मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करने का अभियान चलाने का आरोप

Aug 27, 2025

पटना। बिहार की राजनीति में गरमाहट बढ़ती जा रही है। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता बिहार की यात्रा के बहाने मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं और ऐसे लोगों के नाम जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जो देश के नागरिक ही नहीं हैं।

 

राजीव रंजन ने विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा 

“आज हम देख रहे हैं कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी बिहार आ रहे हैं। लेकिन यह वही नेता हैं जिन्होंने अपने-अपने राज्यों में बिहारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।”

उन्होंने साफ कहा कि स्टालिन और रेवंत रेड्डी को बिहार की धरती पर आने से पहले माफी मांगनी चाहिए।

 

बिहारी मजदूरों पर टिप्पणी का जिक्र

केंद्रीय मंत्री ने DMK सांसद दयानिधि मारन के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि “बिहारी तमिलनाडु आकर मजदूरी करते हैं।” इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव रंजन ने कहा कि यह बिहार और यहां के लोगों का अपमान है।

उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि,
“जब चेन्नई में बिहारियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ था, तब आप खुद उनके खिलाफ थे। अब अचानक उन्हीं नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हैं और गले मिल रहे हैं। बिहार की जनता जानना चाहती है कि इसके पीछे क्या कारण है और आप क्या सफाई देंगे।”

 

सम्मान की रक्षा का संदेश

राजीव रंजन ने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार के लोग अपने सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना बखूबी जानते हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर मतदाता सूची में धांधली करके चुनावी फायदा उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix