March 5, 2026
Kawrdha:  इलाज के लिए नहीं है पैसे, कैंसर पीड़ित पत्नी को बाइक पर लेकर भटक रहा पति…

Kawrdha: इलाज के लिए नहीं है पैसे, कैंसर पीड़ित पत्नी को बाइक पर लेकर भटक रहा पति…

Nov 11, 2025

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली बेहद मार्मिक खबर सामने आई है। रेंगाखार क्षेत्र के नगवाही गांव का एक गरीब किसान अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी को इलाज के लिए लकड़ी की पटिया को बाइक में बांधकर अस्पताल ले जाने को मजबूर है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं बचे, फिर भी पति अपनी पत्नी की जिंदगी बचाने की आस में गांव-गांव अस्पतालों के चक्कर काट रहा है।

कई दिनों से उपचार के लिए भटक रहे दंपत्ति

ग्रामीणों के अनुसार, यह दंपत्ति कई दिनों से उपचार और सरकारी सहायता की उम्मीद में दर-दर भटक रहा है। गरीबी, विवशता और दर्द से भरी इस स्थिति ने स्थानीय लोगों को भावुक कर दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर आर्थिक एवं चिकित्सकीय मदद प्रदान करने की अपील की है।

गृह मंत्री विजय शर्मा से मिली थी सहायता

मामले में पीड़ित परिवार ने कुछ दिन पहले गृह मंत्री विजय शर्मा से सहायता मांगी थी, जिसके बाद उन्हें 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिली और महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उपचार जारी रखने में असमर्थता जताई और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन पत्नी के प्रति पति का संकल्प अडिग है—वह लकड़ी की पटिया पर पत्नी को लिटाकर बाइक से अस्पतालों के चक्कर लगा रहा है और किसी भी तरह इलाज मिलने की उम्मीद में भटक रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix