February 1, 2026
कवर्धा: फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर की लाखों की ठगी

कवर्धा: फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर की लाखों की ठगी

Jun 27, 2025

खुद को पुलिसकर्मी बताकर करता था धोखाधड़ी

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिसकर्मी बताकर बेरोजगारों से ठगी करता था। आरोपी परदेसी टेकाम, जो शीतलापानी गांव का निवासी है, ने अपनी पुलिस वर्दी वाली फोटो दिखाकर लोगों को सब-इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का लालच दिया। उसने घोठिया गांव के राम बघेल से 3 लाख 3 हजार 600 रुपये की ठगी की, जिसमें 1 लाख 83 हजार 600 रुपये बैंक खाते के जरिए और शेष राशि नकद ली गई।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

राम बघेल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि परदेसी टेकाम ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे पैसे लिए, लेकिन नौकरी नहीं मिलने पर टालमटोल करता रहा। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि आरोपी ने अपनी वर्दी वाली फोटो भेजकर पीड़ित को भरोसा दिलाया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पहले था पुलिस का मुखबिर

जांच में पता चला कि परदेसी टेकाम 3-4 साल पहले पुलिस के लिए मुखबिरी करता था। हालांकि, उस दौरान भी उसकी शिकायतें मिलने पर उसे मुखबिरी से हटा दिया गया था। इसके बावजूद, उसने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगना जारी रखा। पुलिस ने उसके खिलाफ छल, कपट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य ठगी की आशंका, जांच जारी

पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगा हो सकता है। इसकी गहन जांच की जा रही है। कबीरधाम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सरकारी नौकरी, ट्रांसफर या टेंडर के नाम पर पैसे मांगने वाले किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करें।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix