March 5, 2026
Kawardha: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और इंस्टाग्राम ID हैक करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Kawardha: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और इंस्टाग्राम ID हैक करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Nov 18, 2025

कबीरधाम पुलिस ने नागपुर से दबोचा, भेजा न्यायिक रिमांड पर

कवर्धा। सतनामी समाज के खिलाफ सोशल मीडिया में भड़काऊ टिप्पणी करने और एक महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अशोभनीय पोस्ट डालने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई दिनों से पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग से पुलिस ने उसे धर दबोचा।

महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत, नंबर से हुआ आरोपी का सुराग

जानकारी के अनुसार, ग्राम भिभौरी निवासी एक महिला ने थाना लोहारा में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोबाइल नंबर 7058432636 धारक ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड हासिल कर लिया। आरोपी ने न केवल उनकी आईडी हैक की, बल्कि उसके माध्यम से सतनामी समाज के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी और अशोभनीय पोस्ट भी डालीं।

आरोपी कई दिनों से बचता रहा पुलिस से

शिकायत के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। वह अपना लोकेशन बदलकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करता रहा, लेकिन साइबर तकनीकी टीम ने मोबाइल लोकेशन और डिजिटल गतिविधियों का पता लगाकर उसके नागपुर में छिपे होने की पुष्टि की।

नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

कबीरधाम पुलिस की टीम ने नागपुर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और कवर्धा लाकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की डिजिटल गतिविधियों और अन्य जुड़े व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix