March 3, 2026
Kawardha: भोरमदेव अभयारण्य में करंट बिछाकर एक सप्ताह में दो बायसन का शिकार, वन विभाग ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार

Kawardha: भोरमदेव अभयारण्य में करंट बिछाकर एक सप्ताह में दो बायसन का शिकार, वन विभाग ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार

Nov 20, 2025

भोरमदेव अभयारण्य के चिल्फी पूर्व रेंज के बीट क्रमांक 333 से वन विभाग की गंभीर लापरवाही और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शिकारियों ने जंगल में करंट का जाल बिछाकर एक सप्ताह के भीतर दो बायसन का शिकार कर लिया। वन्यजीव संरक्षण कानून के बावजूद इतनी बड़ी चूक ने विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

3 से 4 किलोमीटर जंगल में बिछाए थे बिजली के तार

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां दोनों बायसन के अवशेष बरामद किए गए। जांच में पता चला कि शिकारियों ने जंगल में लगभग 3 से 4 किलोमीटर लंबाई में बिजली के तार बिछाकर करंट प्रवाहित किया था। इसी करंट की चपेट में आने से दोनों बायसन की मौत हो गई।

डॉग स्क्वॉड की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत डॉग स्क्वॉड की सहायता ली। टीम ने जंगल में कई स्थानों पर छानबीन की, जहां करंट बिछाने में उपयोग किए गए तार बरामद हुए।

डॉग स्क्वॉड द्वारा मिले सुरागों ने जांच को आगे बढ़ाया और शिकारियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आरपी सल्हेवरा क्षेत्र से पाँच आरोपी गिरफ्तार, मांस के अवशेष मिले

डॉग स्क्वॉड की दिशा में की गई कार्यवाही के बाद वन विभाग ने आरपी सल्हेवरा क्षेत्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके घरों पर छापेमारी के दौरान बायसन के मांस के अवशेष भी बरामद किए गए, जिससे शिकार की पुष्टि हुई।

वन विभाग के अनुसार, आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix