
Kawardha में देर रात DJ बजाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, माजदा वाहन और साउंड सिस्टम जब्त
कवर्धा। कबीरधाम जिले में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की रात थाना कवर्धा पुलिस ने दर्रीपारा तालाब के पास चल रहे डीजे कार्यक्रम पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अकरम धुमाल पार्टी के पास से एक माजदा वाहन और डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया है।

रात 1:30 बजे तक बज रहा था तेज आवाज में डीजे
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि रात करीब 1:30 बजे के बाद भी डीजे साउंड सिस्टम पर तेज आवाज में गाने बज रहे थे। पुलिस ने बताया कि इतनी देर रात तक तेज आवाज में संगीत बजने से आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी और इलाके में शांति भंग की स्थिति बन गई थी।
पुलिस ने उपकरण और वाहन जब्त किए
पुलिस ने मौके से डीजे सिस्टम और माजदा वाहन को जब्त कर थाने लाया। साथ ही डीजे संचालक के खिलाफ धारा 107, 116(3) और ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर सख्त प्रतिबंध है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



