March 7, 2026
Kawardha: किराए के मकान में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी

Kawardha: किराए के मकान में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी

Oct 24, 2025

 

पुलिस और FSL टीम ने मामले की जांच शुरू की, हत्या या आत्महत्या की संभावना पर शोध

कवर्धा। जिले के पोंडी पुलिस चौकी क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। लोरमी निवासी संतोष यादव नामक युवक की सड़ी-गली लाश उसके किराए के मकान में मिली। यह घटना इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने कुछ दिनों से संतोष को नहीं देखा था। फिर घर से बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जब मकान में पहुँची, तो उन्होंने युवक की लाश पड़ी हुई देखी। घटना स्थल पर FSL टीम को बुलाकर मामले की जांच करवाई गई।

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या तथा आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच में जुट गई है। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix