
Kawardha में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
मुंगेली रोड पर हाईवा की टक्कर से हादसा
कवर्धा। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में मुंगेली रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल पंडरिया से नवागांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाईवा चालक की तलाश जारी
पुलिस ने हादसे के बाद हाईवा चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण खतरनाक साबित होता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



