
कवर्धा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग स्कूली छात्रा भी मिली
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। शहर के समीप मजगांव रोड स्थित एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों में लड़के-लड़कियां संदिग्ध अवस्था में पाए गए।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से इस मकान में अनैतिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी थी। मोहल्लेवासियों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि यहां आए दिन अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
नाबालिग स्कूली छात्रा मिलने से मामला हुआ संवेदनशील
छापेमारी के दौरान पुलिस को एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी मिली, जो स्कूल यूनिफॉर्म में थी। इस खुलासे के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया। पुलिस ने तत्काल बाल संरक्षण से जुड़े नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयां बरामद
तलाशी के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और उत्तेजक दवाइयां बरामद की गईं। इससे मकान में लंबे समय से अवैध गतिविधियों के संचालन की आशंका जताई जा रही है।
मकान मालिक समेत सभी कपल्स हिरासत में
पुलिस ने मौके से संदिग्ध हालत में मिले सभी कपल्स को हिरासत में ले लिया है। वहीं मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से थाने में गहन पूछताछ की जा रही है।
जांच के बाद लगेगी सख्त धाराएं – SDOP
एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



