
Kawardha: भीषण सड़क हादसा…वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमान कापा गांव के पास एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

एक मृतक की नहीं हो सकी पहचान
घटना की जानकारी मिलते ही पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतकों की पहचान पंच राम बैगा और प्रेमलाल बैगा के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि तेज बारिश के कारण स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी देर से मिल पाई, जिससे घायलों को तत्काल मदद नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



