
Kawardha : कांग्रेस नेता की गुड़ फैक्ट्री में नकली शराब का पर्दाफाश
कवर्धा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुड़ फैक्ट्री की आड़ में संचालित हो रहे नकली शराब बनाने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री कांग्रेस समर्थित पूर्व सरपंच के घर में चल रही थी, जहां महीनों से अवैध उत्पादन हो रहा था।

पुलिस की छापेमारी, आरोपी ने सामान छिपाने की कोशिश
सूचना मिलते ही कबीरधाम जिले की पुलिस ने ग्राम पोड़ी में छापा मारा। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने सामानों को रेत में दबाकर छिपाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने सभी सामग्री बरामद कर ली।
फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था शराब निर्माण का पूरा प्लांट
गुड़ बनाने की फैक्ट्री के नाम पर यहां बड़े स्तर पर नकली देशी शराब तैयार की जा रही थी। जांच में सामने आया कि यहाँ न केवल केमिकल बल्कि स्पिरिट, नकली स्टिकर, ढक्कन और होलोग्राम तक मंगाए जा रहे थे।
![]()
दूसरे राज्यों से आता था केमिकल और स्पिरिट
मुख्य आरोपी नंद कुमार कुर्रे के घर में बड़े पैमाने पर पैकिंग सामग्री, बॉटलिंग मशीन, खाली बोतलें और अन्य सामान मिला है। बताया गया कि झारखंड से विशेष रसायन और स्पिरिट मंगाकर यहां नकली प्लेन देशी शराब तैयार की जाती थी।
चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। बरामद किए गए केमिकल, स्टिकर, होलोग्राम और मशीनरी को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



