March 2, 2026
Surajpur में जुआरी की मौत के मामले में जांच टीम गठित

Surajpur में जुआरी की मौत के मामले में जांच टीम गठित

Oct 22, 2025

 

पुलिस छापेमारी के दौरान युवक कुएं में गिरा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

सूरजपुर। दिवाली (19 अक्टूबर) के मौके पर सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में पुलिस की छापेमारी के दौरान एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को जुआ खेलने की सूचना मिली थी और जब उन्होंने छापेमारी की, तो जुआरी भागने लगे। इसी दौरान एक युवक कुएं में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

रात में ही ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और जमकर तोड़फोड़ व पत्थरबाजी की, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए। तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ ग्रामीण भी घायल हुए। क्षेत्र पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया।

घटना के बाद अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच के लिए चार बिंदु तय किए गए हैं और टीम को एक महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए हैं। जनप्रतिनिधियों और एसडीएम की समझाइश के बाद हंगामा थमा और स्थिति सामान्य हुई।

 

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix