
Kawardha में दरिंदगी: लालपुर रोड पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी चिह्नित
कवर्धा। जिले के लालपुर रोड पर बीती रात लगभग 2 बजे हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

तीन आरोपियों की पहचान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में शामिल तीन युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम सक्रिय कर दी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
कांग्रेस का विरोध और चेतावनी
घटना के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज शाम 6 बजे कबीरधाम एसपी से मुलाकात कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



