
Kawardha में तेज रफ्तार का कहर: बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
चितरहीन मंदिर मोड़ के पास हुआ हादसा, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
कवर्धा। जिले में तेज रफ्तार ने एक बार फिर एक की जान ले ली। कूकदूर थाना क्षेत्र के चितरहीन मंदिर मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रामकुमार यादव (निवासी – नागाडबरा) के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में दो युवक मध्यप्रदेश के बजाग जिले के निवासी बताए गए हैं।
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दो की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही कूकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



