March 2, 2026
कवर्धा में नाबालिक की हत्या के बाद लाश के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा में नाबालिक की हत्या के बाद लाश के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jul 18, 2025

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिक किशोरी की हत्या के बाद उसकी लाश के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस जघन्य अपराध के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

घर में अकेली थी किशोरी, दरिंदे ने बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब किशोरी अपने घर में अकेली थी। उसके परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे, और छोटा भाई स्कूल में था। इस दौरान गांव का ही 35 वर्षीय राजीव घृतलहरे किशोरी के घर पहुंचा। आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया और भागने की कोशिश की, तो क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद भी नहीं रुका हैवानियत

आरोपी की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। उसने हत्या के बाद किशोरी की लाश के साथ भी दुष्कर्म जैसी घृणित हरकत को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और खून से लथपथ किशोरी की लाश बरामद की गई। इस जघन्य अपराध ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत पैदा कर दी है।

जमीन विवाद बना हत्या का कारण

पुलिस पूछताछ में आरोपी राजीव घृतलहरे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि किशोरी के पिता के साथ उसका जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के दिन सुबह करीब 11 बजे वह किशोरी के घर पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर अपराध को अंजाम दिया। हत्या के लिए उसने कोठार के पास रखे सब्बल का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस, FSL टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। इलाके में नाकेबंदी कर कई लोगों से पूछताछ की गई। सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी की पहचान हुई और उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

समाज में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने न केवल कवर्धा बल्कि पूरे राज्य में लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग इस क्रूर अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix