
कौटिल्य एकेडमी संचालक पवन टांडेश्वर गिरफ्तार, 19 अभ्यर्थियों से 18 लाख की ठगी का आरोप
रायपुर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले कौटिल्य एकेडमी रायपुर ब्रांच के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन टांडेश्वर के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में प्रकरण क्रमांक 255/24, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

कोचिंग के नाम पर ठगी कर हुए थे फरार
पुलिस के अनुसार पवन टांडेश्वर और उसकी पत्नी रूबी मजूमदार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के नाम पर 19 अभ्यर्थियों से ₹18,03,105 की राशि ली थी। रकम लेने के बाद दोनों ने बिना कोई सूचना दिए कोचिंग संस्थान बंद कर दिया और फरार हो गए। अभ्यर्थियों ने जब संस्थान से संपर्क करने की कोशिश की तो सभी के नंबर बंद मिले।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
लंबे समय से फरार चल रहे पवन टांडेश्वर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। वहीं पुलिस अब उसकी पत्नी रूबी मजूमदार की तलाश में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



