
Kathua में बादल फटने से भारी तबाही: 4 की मौत, 6 घायल
जम्मू-कश्मीर 17 अगस्त, 2025 में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कठुआ जिले के शेन्डी गांव में शनिवार देर रात बादल फटने की घटना ने इलाके में भारी तबाही मचा दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना का विवरण
कठुआ जिले के शेन्डी गांव में बादल फटने के चलते भारी बारिश शुरू हुई। अचानक आई इस आफत से गांव के कई मकानों व ढांचों को नुकसान पहुंचा। पानी के तेज बहाव में कुछ लोग भी बह गए, जिससे जनहानि हुई।

स्थानीय प्रशासन और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन पूरे घटनास्थल पर नजर बनाए हुए है

और प्रभावित लोगों को राहत एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
सेना और NDRF की टीमें भी राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



